Category: Uncategorized
अर्थ का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अर्थ – तात्पर्य, मायने, मतलब, अभिप्राय, आशय।
अमृत का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अमृत – सुधा, अमिय, पियूष, सोम, मधु, अमी।
अभिमान का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अभिमान -दर्प, मद, घमंड, दंभ, अंहकार, गर्व।
अतिथि का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अतिथि – पाहून, आंगतुक, अभ्यागत, मेहमान।
अग्नि का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अग्नि – अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग।
अंधा का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अंधा – नेत्रहीन, चक्षुविहीन, सूरदास।
अंगूर का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अंगूर – द्राक्षा, दाख, इंगुर।
अँधेरा का पर्यायवाची शब्द – Twifu
अँधेरा – तिमिर, अंधकार, तम।
OM-twifu

ॐ श्वर ईश्वर का वाचक है । अ उ म् अक्षरों से जुड़कर बने शब्द ॐ को ब्रह्मांड का सार माना जाता है । श्री गीता जी के आठवें अध्याय के अनुसार “अ” का अर्थ आर्विभाजन या प्रकट होना है ।”उ” का मतलब उठना, उड़ना अर्थात् विकास है । “म” का मतलब मौन हो जाना अर्थात् “ब्रह्मलीन” हो जाना है । हिन्दू धर्म में ओउम ( ॐ ) शब्द अत्यन्त पवित्र शब्द है । शिव का मंत्र ॐ नमः शिवाय, विष्णु का मंत्र – ष्ण विष्णवे नम, श्रीराम का मंत्र -रामाय नमः हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध मंत्र हैं । माना जाता है कि सब के श्वास से ॐ की ही ध्वनि निकलती है जो श्वास की गति को नियंत्रित करता है। ॐ का जाप करने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बनी रहती है । ज्योतिषियों और वैज्ञानिकों के अनुसार ॐ और एकाक्षरी मंत्र का जाप करते समय जीभ,दाँत और नाक का उपयोग होता है । ये शरीर के सातो चक्र ( मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र , विशुद्ध चक्र ,आज्ञाचक्र, सहस्रार चक्र ) को जागृत करता है। शरीर को बीमारियों से रक्षा करता है । माना जाता है कि जिस तरह कमल कीचड़ में भी अपनी पवित्रता और खूबसूरती को बरकरार रखता है उसी तरह ॐ श्वर का जाप करने वाले की आत्मा कीचड़ रूपी संसार मे कमल की भांति अपनी पवित्रता और खूबसूरती बनाए रखती है